बहराइच। कोतवाली नगर क्षेत्र में पुलिस टीम पर हमला करने वाले दो अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों ने गिरफ्तारी के दौरान पुलिस टीम पर हमला किया था, जिसमें दो पुलिसकर्मी घायल हो गए थे।घटना के बाद पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए आरोपियों की तलाश शुरू की और उन्हें कोतवाली नगर इलाके के किला स्थित महाजनी स्कूल के पास से गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान बरकतउल्ला उर्फ डोकोमो और नजीर अहमद के रूप में हुई है, जो किला क्षेत्र के ही निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस की गिरफ्त में आते ही दोनों हमलावरों की हेकड़ी निकल गई और वे लंगड़ाते हुए नजर आए।पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।पुलिस अधिकारियों के अनुसार, कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और किसी भी सूरत में आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा।