बाराबंकी। शनिवार को स्थानीय श्री रामस्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी के इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज द्वारा ट्रस्ट बिल्डिंग इवेंट 1.0 कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम विश्वविद्यालय के चांसलर इं. पंकज अग्रवाल, प्रो-चांसलर इं. पूजा अग्रवाल, कुलपति प्रो. (डॉ.) विजय तिवारी एवं कुलसचिव प्रो.(डॉ) हेमेंद्र शर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। संस्थान के निदेशक ने आगामी कार्यक्रम के विजन को साझा करते हुए कहा, इस कार्यक्रम का मूल मंत्र पारदर्शिता, आपसी विश्वास और सुदृढ़ सहयोग है। हमारा उद्देश्य एक ऐसी सकारात्मक कार्य-संस्कृति का निर्माण करना है जहाँ प्रभावी संचार के माध्यम से तनाव को कम किया जा सके। जब हम एक संगठित टीम के रूप में कार्य करते हैं, तो न केवल संस्थान का विकास सुनिश्चित होता है, बल्कि हम सामूहिक रूप से उत्कृष्ट शैक्षणिक परिणाम प्राप्त करने की दिशा में भी अग्रसर होते हैं। कार्यक्रम में उपस्थित सभी संकाय सदस्यों ने कार्यक्रम के दौरान आपने जीवन में विशिष्ट नारियों के योगदान साझा किया तथा ऐसे कार्यक्रम आगे भी जारी रखने की बात किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज के निदेशक प्रो (डॉ.) नरेंद्र बहादुर सिंह ने एवं कार्यक्रम का संचालन सांस्कृतिक कमेटी संयोजक आस्था मिश्र तथा सह-संयोजक आनंद कुमार ने कमेटी के अन्य सादस्यों ने साथ मिलकर किया।