गौशालाओं की दशा नहीं सुधरने पर होगा आन्दोलन

Share
ललितपुर – बुन्देलखण्ड विकास सेना की एक आवश्यक बैठक स्थानीय कम्पनी बाग में बुन्देलखण्ड विकास के जिला उपाध्यक्ष राजकुमार कुशवाहा की अध्यक्षता में आहूत की गई । बैठक में ललितपुर जिले की तमाम गौशालाओं में व्याप्त अनियमिताओं और अव्यवस्थाओं पर गहरा रोष व्यक्त किया गया । बु. वि. सेना जिला उपाध्यक्ष राजकुमार कुशवाहा ने कहा कि गौशालाओं के लिए आपूर्ति किये जाने वाले भूसे की खरीद में भारी अनियमिताएं की जा रही है । उन्होंने कहा कि इसके अलावा गेंहूं के भूसे के स्थान पर अन्य घटिया किस्म के भूसे की आपूर्ति करके भ्रष्टाचार किया जा रहा है ।बु.वि.सेना के अन्य वक्ताओं ने कहा कि गौशालाओं में गन्दगी फैली हुई है। जिस कारण ललितपुर की अधिकांश  गौशालाओं में जानवरों के हालत बद से बदतर है । इस कारण गौवंश बीमार हो रहे हैं। बीमार गौवंशों के इलाज के कोई विशेष प्रबंध नही किए गये ।उन्होंने जिलाधिकारी से मांग की है कि ललितपुर जिले की सभी गौशालाओं में उचित प्रबंध करते हुए भूसे नाम पर हो रही अनियमिताओं को तत्काल प्रभाव से रोका जाये । साथ ही भूसे की आपूर्ति के समय वीडियोग्राफी कराते हुए मोनिटरिंग किया जाना आवश्यक है ।बैठक में अमर सिंह बुंदेला,  गफूर खान, प्रकाश रैकवार , तुलसीदास गौतम , देवेंद्र राजा, सुरेंद्र सेन, सुरेश झा , सोहन सिंह यादव ,  रामपाल यादव , नंदराम कुशवाहा , काशीराम विश्वकर्मा , प्रदीप साहू , देशप्रेम शंकर गुप्ता , लालचंद  रजक , प्रमोद  कुशवाहा , भजन परम, राम प्रकाश झा , प्रदीप साहू, विनोद साहू आदि मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *