छानबे, मिर्जापुर। विकास खण्ड क्षेत्र अंतर्गत गोगांव कंपोजिट विद्यालय के कक्षा 6 के छात्र ने राष्ट्रीय स्तर पर चयन पाकर जनपद का नाम रोशन किया है। छात्र का चयन राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल, उत्तर प्रदेश सैनिक स्कूल तथा आल इंडिया सैनिक स्कूल की प्रवेश परीक्षाओं में चयन से खुशी का माहौल है। इस उपलब्धि के पीछे कंपोजिट विद्यालय गोगांव के प्रधानाध्यापक शेषमणी चौधरी तथा शिक्षिका अनामिका शुक्ला का विशेष योगदान रहा। विद्यालय के शिक्षकों ने छात्र को निरंतर मार्गदर्शन और प्रोत्साहन दिया, जिसके परिणाम स्वरूप उसने यह सफलता प्राप्त की।अपनी सफलता का श्रेय छात्र ने अपने माता-पिता व विद्यालय के समस्त शिक्षकों को दिया। छात्र ने बताया कि इस क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए उसके पिता ने उसे प्रेरित किया। उसने तैयारी दौरान ऑनलाइन कक्षाओं का सहारा लिया और घर पर नियमित रूप से पढ़ाई भी की। छात्र की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है तथा सभी लोग उसे उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं।