यूपी-112 की 16 नई स्कॉर्पियो पीआरवी गाड़ियों को एसपी ने दिखाई हरी झंडी, जनपद के विभिन्न थानों के लिए किया रवाना

Share
गाजीपुर।जनपद में पुलिस की त्वरित कार्रवाई और गश्त व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को पुलिस लाइन में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक  डॉ ईरज राजा गाजीपुर ने यूपी-112 की 16 नई चार पहिया स्कॉर्पियो पीआरवी गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर जनपद के विभिन्न थानों के लिए रवाना किया।पुलिस लाइन गाजीपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक ने कहा कि इन नई गाड़ियों के शामिल होने से आपातकालीन परिस्थितियों में पुलिस की पहुंच और तेज होगी तथा दूर-दराज क्षेत्रों में भी पुलिस समय पर मदद पहुंचा सकेगी। उन्होंने बताया कि इससे यूपी-112 की रिस्पांस टाइम में कमी आएगी और गश्त व्यवस्था अधिक प्रभावी होगी।पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। नई पीआरवी गाड़ियों के संचालन से पुलिस की कार्यक्षमता में वृद्धि होगी और आम जनता को त्वरित व बेहतर पुलिस सेवा उपलब्ध कराई जा सकेगी।उन्होंने संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित किया कि इन वाहनों का उपयोग पूरी जिम्मेदारी और सतर्कता के साथ किया जाए, ताकि आपात स्थिति में लोगों को तत्काल सहायता मिल सके।
इस अवसर पर पुलिस लाइन के अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *