गाजीपुर। जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और आमजन की समस्याओं के शीघ्र समाधान के उद्देश्य से दिनांक 07 अप्रैल 2026 को पुलिस अधीक्षक डॉ ईरज राजा द्वारा प्रतिदिन की भांति जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस दौरान दूर-दराज से पहुंचे शिकायतकर्ताओं ने अपनी विभिन्न समस्याएं पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखीं।जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक फरियादी की समस्या को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को वर्चुअल माध्यम से आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान प्राथमिकता में होना चाहिए और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।इस अवसर पर विभिन्न प्रकार की शिकायतें जैसे भूमि विवाद, पारिवारिक विवाद, मारपीट, तथा अन्य आपराधिक मामलों से संबंधित प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए गए, जिन पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे शिकायतों का निष्पक्ष जांच कर पीड़ितों को न्याय दिलाना सुनिश्चित करें।पुलिस अधीक्षक ने यह भी कहा कि जनसुनवाई का मुख्य उद्देश्य आमजन को उनकी समस्याओं के समाधान के लिए सरल एवं सुलभ मंच उपलब्ध कराना है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पुलिस विभाग जनता की सेवा, सुरक्षा और विश्वास को कायम रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।