आंधी-तूफान से गेहूं की फसल चौपट, कटी और खड़ी दोनों फसलें प्रभावित

Share
संग्रामपुर/अमेठी। संग्रामपुर क्षेत्र में शनिवार रात आई तेज आंधी-तूफान और बारिश ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। जानकारी के अनुसार, इस समय गेहूं की फसल पूरी तरह पक चुकी थी और कई खेतों में कटाई और मड़ाई का कार्य भी चल रहा था। इसी बीच अचानक मौसम खराब हो गया। तेज हवाओं के चलते जहां खड़ी फसलें खेतों में गिर गईं, वहीं पहले से कटी हुई फसलें बारिश में भीगकर खराब हो गईं।किसानों ने बताया कि इस आपदा ने उन्हें दोहरी मार दी है। एक तरफ खड़ी फसल बर्बाद हो गई, तो दूसरी ओर कटी हुई फसल भी भीगकर नुकसान पहुंचा है।किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि प्रभावित क्षेत्रों का शीघ्र सर्वे कराया जाए और उचित मुआवजा दिया जाए, ताकि उनकी आर्थिक क्षति की भरपाई हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *