गुमशुदाबालिका को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर किया बरामद

Share

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में 4 वर्षीय बालिका के गुम हो जाने की सूचना प्राप्त होते ही तत्काल अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी ओबरा अमित कुमार के निकट पर्यवेक्षण में थाना ओबरा पुलिस की दो टीमें गठित कर बालिका की तलाश प्रारम्भ की गई। तलाश के दौरान पुलिस टीम द्वारा आसपास के सीसीटीवी फुटेज की गहनता से जांच की गई, जिसमें उक्त बालिका अकेले पैदल चोपन की दिशा में जाती हुई दिखाई दी।read more :https://khabarentertainment.in/ramadan-is-a-message-of-helping-the-poor-and-everyones-participation-in-the-joys-of-eid-is-essential/ इसके उपरांत टीम द्वारा मार्ग में संचालित ऑटो, टोटो चालकों एवं राहगीरों से बालिका का फोटो दिखाकर जानकारी प्राप्त करने का प्रयास किया गया। पुलिस टीम के अथक प्रयासों के फलस्वरूप दिनांक 05.03.2026 को 24 घंटे के भीतर उक्त बालिका अंशिका पुत्री राजेश विश्वकर्मा, उम्र लगभग 04 वर्ष, निवासी कनछ कोड़े थाना चोपन जनपद सोनभद्र (हाल पता बिल्ली पहाड़ी थाना ओबरा) को सकुशल ग्राम बाड़ी, डाला थाना क्षेत्र चोपन से बरामद कर उसके माता-पिता को सुपुर्द किया गया। बालिका के सकुशल मिलने पर उसके परिजनों एवं ग्रामवासियों द्वारा सोनभद्र पुलिस के त्वरित एवं सराहनीय कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *