ईद की नमाज में गूंजा अमन का पैगाम!

Share

बाराबंकी। जिले में ईद उल फितर का त्यौहार अकीदत और उत्साह के साथ मनाया गया। ईदगाह मैदान में हजारों नमाजियों ने एक साथ नमाज अदा की जहां खुदा के सजदे में शीश झुकाकर और दुआओं में अमन-चैन व खुशहाली की कामना की। इसके साथ ही ईरान और इज़राइल के बीच चल रहे हालात को लेकर भी अमन-चैन की विशेष प्रार्थना की गई। रमजान के पाक महीने के समापन के बाद शनिवार को जिले भर में ईद उल फितर का त्यौहार बड़े ही हर्षाेल्लास से मनाया जा रहा है। शहर के पीरबटावन स्थित ईदगाह मैदान में भी जामा मस्जिद के पेश इमाम मौलाना अबूबकर और मुफ़्ती यासिर साहब की सरपरस्ती में ईद की नमाज अदा कर मुल्क में अमन और चैन की दुआएं मांगी गई। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर “ईद मुबारक” कहा। बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों में खासा उत्साह देखने को मिला. इसके बाद सुबह 8ः45 बजे स्नेह मिलन एवं कौमी एकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने भाग लिया। शहर के ईदगाह मैदान में ईद उल फितर की नमाज के दौरान न सिर्फ खुशियों की दुआएं मांगी गईं बल्कि वैश्विक तनाव, खासकर ईरान और इज़राइल के बीच चल रहे हालात को लेकर भी अमन-चैन की विशेष प्रार्थना की गई। पेश ईमाम मौलाना अबूबकर ने बताया कि ईदगाह मैदान में भारत विश्व गुरु बने और आपसी भाईचारा कायम रहे इसलिए विशेष नमाज अदा की गई है। ईदगाह कमेटी की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में आपसी प्रेम, सौहार्द और एकता को मजबूत करने का संदेश दिया गया। कौमी एकता कार्यक्रम में ईदगाह कमेटी के अध्यक्ष मो उमैर किदवई, सासंद तनुज पुनिया, विधायक सुरेश यादव, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि सुरेन्द्र सिंह वर्मा, पूर्व एमएलसी राजेश यादव राजू, सपा नेता ज्ञान सिंह यादव, जिलाधिाकरी शशांक त्रिपाठी, एसपी अर्पित विजयवर्गीय, एसडीएम आनंद तिवारी, ईओ नगर पालिका संतोष शुक्ला, वरिष्ठ सपा नेता शहाब खालिद, मुख्तदिर अंसारी, मुजीब अंसारी, सभासद ताज बाबा राईन, कांग्रेस नेता इरफान कुरैशी, मो आसिफ, अफसारूल अंसारी, आदिल अंसारी सभासद सहित सर्व समाज के लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *