डॉ राम मनोहर लोहिया एक महान स्वतंत्रता सेनानी एवं प्रख्यात समाजवादी चिंतक थे समाजवाद की परिकल्पना डॉ राम मनोहर लोहिया का सपना था, आज आम आदमी पार्टी मिर्जापुर द्वारा मिर्जापुर के नार घाट शहीद उद्यान में शहीद दिवस के अवसर पर शहीद ए आजम भगत सिंह सुखदेव राजगुरु के शहादत पर एवं समाजवाद के प्रणेता राम मनोहर लोहिया जी की जयंती पर श्रद्धांजलि दिया गया! आज आम आदमी पार्टी मिर्जापुर के कार्यकर्ताओं पदाधिकारी द्वारा मिर्जापुर के शहीद उद्यान में शहीदे आजम भगत सिंह राजगुरु सुखदेव की शहादत दिवस एवं समाजवाद के प्रणेता डॉ राम मनोहर लोहिया जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि करते हुए उन्हें याद किया गया आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील कुमार पांडे एडवोकेट द्वारा शहीद उद्यान नार घाट में शहीद ए आजम भगत सिंह के प्रतिमा पर माल्यार्पण करके उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील कुमार पांडे एडवोकेट ने कहा कि भारतीय स्वतंत्रता के इतिहास में शहीद ए आजम भगत सिंह सुखदेव राजगुरु की शहादत अतुल्यनीय है भारतीय इतिहास में इनकी शहादत को आने वाली पीढ़ियां नमन करती रहेगी आज देश में फिरकापरस्त शक्तियों ने पुनः जाति धर्म वर्ग संप्रदाय के नाम पर भारत में नफरत फैलाने का कार्य किया हुआ है हमें अपने क्रांतिकारी बलिदानियों के पद चिन्हों पर चल के एक महान राष्ट्र बनाने के लिए संकल्प लेना होगा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रोफेसर बी सिंह ने कहा कि आज समाजवाद के प्रणेता डॉ राम मनोहर लोहिया जी की जयंती है डॉ राम मनोहर लोहिया ने 7 मंत्र दिया था जिसमें नर नारी जाति राष्ट्र अर्थव्यवस्था और शस्त्र और अस्त्र के आधार पर असमानता के खिलाफ डॉ राम मनोहर लोहिया जी हमेशा संघर्ष करते थे आम आदमी पार्टी राम मनोहर लोहिया के समाजवाद और भगत सिंह के समाजवाद की स्थापना के लिए संकल्पित है कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मीरा देवी पटेल जिला अध्यक्ष महिला विंग संतोष कुमार पांडे जिला महासचिव जयप्रकाश सेठ सत्यम त्रिपाठी भोलानाथ बिहार सीमा खान रमेश गुप्ता सीमा प्रजापति सायला परवीन आनंद कुमार सिंह मीना सेठ शिव कुमार सेठ पद्मिनी गुप्ता इलियास अंसारी संतोष यादव आर्यन पांडे प्रथम तिवारी अविनाश कृष्णा संतोष सोनी प्रतोष द्विवेदी इत्यादि सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित है