संग्रामपुर/अमेठी। विकास खंड क्षेत्र संग्रामपुर के अंतर्गत कालिकन धाम परिसर में बुधवार को श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ हुआ। कथा वाचक उमेश त्रिपाठी जी महाराज और कालिकन धाम के पीठाधीश्वर श्री महराज की अगुवाई में मुख्य यजमान रामफेर शर्मा और नन्द कुमार शर्मा की ओर से निकली कलश यात्रा ने पूरे कालिकन धाम परिसर को भक्तिमय कर दिया। डीजे और गाजे बाजे के साथ निकली इस भव्य कलश यात्रा में महिलाओं ने सिर पर कलश रखकर मंगलगीत गाए। कलश यात्रा कालिकन धाम से गणेश देवतन, संग्रामपुर चौराहा, हनुमान मंदिर होते हुए कालिकन धाम सूर्य कुण्ड सगरे पर पहुंची। जहां विधि-विधान से जल भरा गया। इसके बाद कलश यात्रा कथा पंडाल में पहुंचकर सम्पन्न हुई। इस अवसर पर कुंदेश शुक्ला, रिंकू सिंह, सोनू शर्मा, मोनू शर्मा, अतुल शर्मा, रवि दूबे, धीरज शुक्ल, बृजेश शुक्ला, पिंटू मिश्र, रामराज पांडेय, मधु दूबे, पूनम शर्मा, बबीता शर्मा, रोली शर्मा सहित सैकड़ों महिलाएं एवं क्षेत्र के बहुत से ग्रामीण उपस्थित रहे।