जिला बार एसोसिएशन की वेद निर्वाचन प्रक्रिया सक्षम प्राधिकारी के निर्दोषों के अनुरूप पूर्णता विधिसंवत ढंग से संचालित होगी

Share
हरिकृष्ण कश्यप कानपुर देहात जिला बार एसोसिएशन, कानपुर देहात की वैध निर्वाचन प्रक्रिया सक्षम प्राधिकारी के निर्देशों के अनुरूप पूर्णतः विधिसम्मत ढंग से संचालित की जा रही है।कुछ व्यक्तियों द्वारा समानांतर चुनाव प्रक्रिया प्रारम्भ किए जाने का संज्ञान लिया गया है, जो विधि की दृष्टि में मान्य नहीं है। इस संबंध में आवश्यक वैधानिक कार्यवाही हेतु प्रकरण संबंधित प्राधिकरणों के समक्ष प्रस्तुत किया जा चुका है।न्यायालय परिसर में शांति एवं व्यवस्था बनाए रखने हेतु प्रशासन को भी अवगत करा दिया गया है।समस्त अधिवक्ताओं एवं संबंधित पक्षों से अनुरोध है कि किसी भी प्रकार के भ्रम में न आएं तथा केवल वैध निर्वाचन प्रक्रिया का ही अनुसरण करें। साथ ही सभी से यह भी अनुरोध है कि न्यायालय परिसर की गरिमा, शांति एवं अनुशासन बनाए रखने में सहयोग प्रदान करें।संघ का चुनाव पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार दिनांक 25 मार्च 2026 को ही संपन्न कराया जाएगा।यह जानकारी निर्वाचन समिति अध्यक्ष सम्पत लाल यादव, सदस्यगण रमेश चन्द्र सिंह गौर, रवि शंकर वर्मा, अध्यक्ष जिला बार एसोसिएशन मुलायम सिंह यादव एवं महामंत्री घनश्याम सिंह राठौर द्वारा संयुक्त रूप से दी गई।इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता राजेन्द्र गुप्ता बाबू रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *