जिलाधिकारी ने वृहद गौ संरक्षण केंद्र चोपन का किया औचक निरीक्षण

Share

सोनभद्र। जिलाधिकारी बीएन सिंह ने चोपन स्थित वृहद गौ संरक्षण केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र की व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि गौशाला में संरक्षित पशुओं के लिए पर्याप्त मात्रा में चारा, भूसा एवं स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था हर हाल में सुनिश्चित की जाए तथा पशुओं को समय-समय पर संतुलित आहार उपलब्ध कराया जाए, जिससे उनके स्वास्थ्य पर कोई प्रतिकूल प्रभाव न पड़े। उन्होंने साफ-सफाई, पशुओं के स्वास्थ्य परीक्षण एवं शेड की स्थिति का भी जायजा लिया और स्पष्ट कहा कि गौ संरक्षण केंद्र सरकार की प्राथमिकता वाली योजना है, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को नियमित निरीक्षण करने और व्यवस्थाओं की सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए, साथ ही यह भी कहा कि पशुओं के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए सभी आवश्यक संसाधनों का समुचित उपयोग किया जाए तथा किसी भी समस्या की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को दी जाए, ताकि समय रहते उसका समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *