चित्रकूट .मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की तपोभूमि चित्रकूट में आज ष्चित्रकूट गौरव दिवसष् एवं ष्चैत्र रामनवमीष् के शुभ अवसर पर चित्रकूट प्रशासन द्वारा भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी पुलकित गर्गए पूर्व सांसद श्री भैरव प्रसाद मिश्राए जिला भाजपा अध्यक्ष महेंद्र कोटार्यए अध्यक्ष डिस्ट्रिक्ट को ऑपरेटिव बैंक चित्रकूट बांदाए पंकज अग्रवालए अपर जिलाधिकारी न्यायिक अरुण कुमारए नगरपालिका अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ताए भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्रीमती राजेश्वरी द्विवेदीए जिला महामंत्री डा अश्विनी अवस्थीए नगर महाअध्यक्ष रवि गुप्ता व अन्य सैकड़ों जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों कर्मचारियों की गरिमामयी उपस्थिति में पवित्र रामघाट पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया ।इस महापर्व पर रामघाट को लगभग 22 लाख दीपों की माला से सुसज्जित किया गया। दीपों की इस स्वर्णिम आभा ने संपूर्ण परिक्षेत्र को आध्यात्मिक एवं दिव्य ऊर्जा से सराबोर कर दिया। दीपदान के साथ.साथ स्थानीय एवं लोक कलाकारों द्वारा विभिन्न विधाओं का मनमोहक प्रदर्शन किया गया। बुंदेलखंड की पारंपरिक लोक कला ष्दीवारी नृत्यष् का सजीव चित्रण कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किया गयाए जो आकर्षण का मुख्य केंद्र रहा। घाट के प्रमुख स्थलों पर भव्य रंगोली बनाई गई तथा रात्रि में आकर्षक आतिशबाजी के माध्यम से उत्सव की भव्यता को द्विगुणित किया गया।चित्रकूट जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया कि यह आयोजन चित्रकूट की गौरवशाली परंपरा और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। कार्यक्रम की महत्ता को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा व्यापक प्रबंध किए गए थे। श्रद्धालुओं की सुरक्षाए सुगम आवागमन और सुव्यवस्थित दर्शन हेतु भारी पुलिस बल की तैनाती के साथ.साथ प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा निरंतर मॉनिटरिंग सुनिश्चित की गई।
डीएम ने कहा कि आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का समागम रहाए बल्कि इसने चित्रकूट के पर्यटन और सांस्कृतिक गौरव को एक नई ऊंचाई प्रदान की है।