मुख्यमंत्री ने विन्ध्याचल पहुंचकर मां विन्ध्यवासिनी देवी का किया दर्शन पूजन

Share

चैत्र नवरात्र से पहले गोरक्षपीठाधीश्वर ने मां चरणो में लगाई हाजिरी, मुख्यमंत्री ने स्वस्थ्य, समृद्ध उत्तर प्रदेश की की कामना, कारीडोर का किया अवलोकन-बच्चो का दिया चाकलेट

मिर्जापुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने आज जनपद भ्रमण के दौरान विन्ध्याचल पहुंचकर आदि शक्ति महाभगवती माॅं विन्ध्यवासिनी देवी का मंत्रोच्चार के साथ दर्शन व पूजन किया। मां की आरती उतारी और सुखी, स्वस्थ्य व समृद्ध उत्तर प्रदेश की कामना की। मा0 मुख्यमंत्री जी ने मां को लाल चुनरी अर्पित कर श्रद्धा निवेदित की और मन्दिर की परिक्रमा भी की। मुख्यमंत्री जी ने चैत्र नवरात्र मेला की तैयारियो का जायजा लिया। जिला प्रशासन को चैत्र नवरात्र व रामनवमी में आने वाले श्रद्धालुओ को सुगम दर्शन कराने और मन्दिर प्रांगण के साथ ही आस पास के क्षेत्र में स्वच्छता पर विशेष ध्यान देते हुए मेला को प्लास्टिक मुक्त रखने का निर्देश दिया।मुख्यमंत्री जी ने विन्ध्यवासिनी कारीडोर का अवलोकन और स्टालो का निरीक्षण किया। उन्होंने श्रद्धालुओ का अभिवादन भी किया। इस दौरान कारीडोर मा0 मुख्यमंत्री जी को कुछ बच्चे दिखाई दिए। उन्होंने बच्चो के पास पहुंचकर उनसे सवांद किया। उनका हाल चाल पूछा और पढ़ाई के बारे में जानकारी ली। मुख्यमंत्री जी ने बच्चो को मोबाइल का प्रयोग कम से कम करने की सीख दी और उन्हें चाकलेट भी दिया। इस अवसर पर ए0डी0जी0 वाराणीस पीयूष मोडिया, मण्डलायुक्त राजेश प्रकाश, पुलिस महानिरीक्षक आर0पी0 सिंह, जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार, पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजक कौशिक, मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार भी उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *