मां कटार देवी मेला में चैता कार्यक्रम सम्पन्न, हजारों श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

Share
गाजीपुर जमानियां। विकास खंड अंतर्गत ग्राम पंचायत फूली गांव स्थित मां कटार देवी मंदिर परिसर में आयोजित वार्षिक मेले में चैता कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इस दौरान परिसर में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने माता रानी के दरबार में पहुंचकर दर्शन-पूजन कर माथा टेका, वहीं बच्चों और ग्रामीणों ने मेले का भरपूर आनंद उठाया। चैता प्रेमियों के लिए यह आयोजन विशेष आकर्षण का केंद्र रहा, जहां चितरंजन व्यास (बक्सर, बिहार) और पिंटू ठाकुर व्यास (बलिया, उत्तर प्रदेश) के बीच हुए कड़े मुकाबले ने श्रोताओं को देर रात तक बांधे रखा। कार्यक्रम का एक प्रमुख आकर्षण किन्नर वंदना (लुधियाना, पंजाब) रहीं। जो केवल माता रानी के दर्शन हेतु मेले में पहुंचीं। उन्होंने अपनी नृत्य कला का शानदार प्रदर्शन किया और मंदिर में अंशदान करते हुए निर्माणाधीन धर्मशाला के लिए 51,000 रुपये देने की घोषणा की। कार्यक्रम का उद्घाटन थाना दिलदारनगर के प्रभारी योगेंद्र सिंह द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित मन्नू सिंह ने क्षेत्र की प्राचीन आस्था के केंद्र मां कटार देवी मंदिर की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह स्थल कई सौ वर्षों से श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र रहा है। उन्होंने कमेटी की सराहना करते हुए शीघ्र ही एक भव्य धर्मशाला निर्माण एवं मंदिर के सुंदरीकरण की बात कही। कार्यक्रम का संचालन पूर्व प्रधान विजय यादव ने किया, जिन्होंने पूरे आयोजन के दौरान माहौल को जीवंत बनाए रखा। आयोजन की अध्यक्षता मनोज यादव (रोजगार सेवक) ने की, जबकि प्रबंधक अशोक यादव ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मेला प्रभारी वीरेंद्र यादव, लल्लन गुप्ता गिरधारी यादव डॉ श्याम नारायण कुशवाहा प्रधान संजय यादव, हदीश, मुन्नू यादव, गोलू, जवाहर राजभर, मनोहर श्रीवास्तव, डॉ. बच्चा पाठक सहित शिवमूरत यादव (प्रधान), सुरेंद्र प्रधान, पप्पू प्रधान, आलमगंज, कैप्टन सुब्बा यादव, गोपाल यादव, बबुल राय, देवेंद्र प्रधान, संतोष यादव आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *