14 मार्च की राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जागरूकता अभियान शुरू, प्रचार वाहन रवाना
भदोही। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली व उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार जनपद न्यायाधीश अखिलेश दुबे के कुशल मार्गदर्शन में आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत 14 मार्च 2026 को आयोजित की जा रही है। जिसके परिप्रेक्ष्य में अखिलेश दूबे जनपद न्यायाधीश, अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुपालन में राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाये जाने हेतु अमित वर्मा, अपर जिला जज/एस०सी०/एस०टी०एक्ट, श्रीमती पुष्पा सिंह, अपर जिला जज प्रथम/नोडल, आनन्द मिश्रा, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, श्रीमती तरूणिमा पाण्डेय पूर्णकालिक सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भदोही, समस्त न्यायिक अधिकारीगण, परिवहन अधिकारी जनपद भदोही व यातायात प्रभारी द्वारा आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु प्रचार वाहन को माननीय जनपद न्यायाधीश महोदय के द्वारा सुबह 10:30 बजे हरी झण्डी दिखाकर जनपद न्यायालय सरपतहा ज्ञानपुर से रवाना किया गया। जिससे आगामी लोक अदालत का व्यापक प्रचार-प्रसार हो सके तथा अधिक से अधिक मामलों का निस्तारण हो।