युवाओं में जागरूकता, सुरक्षा और राष्ट्रप्रेम का संदेश बना शिविर का केंद्र

Share

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के षष्ठम दिवस पर साइबर अपराध से बचाव एवं मानसिक स्वास्थ्य विषय पर विशेष व्याख्यानों का आयोजन किया गया। इसके साथ ही शहीद दिवस के अवसर पर विभिन्न जागरूकता एवं प्रेरक कार्यक्रम आयोजित हुए।कार्यक्रम के प्रथम सत्र में विश्वविद्यालय के साइबर क्लब के नोडल अधिकारी एवं जनसंचार विभाग के शिक्षक डॉ. दिग्विजय सिंह राठौर ने साइबर सुरक्षा विषय पर व्याख्यान देते हुए कहा कि डिजिटल युग में साइबर सुरक्षा अत्यंत आवश्यक है। छोटी-छोटी सावधानियां अपनाकर हम बड़े साइबर अपराधों से बच सकते हैं। उन्होंने स्वयंसेवकों को साइबर क्राइम से बचाव हेतु महत्वपूर्ण सुझाव दिए तथा ‘संचार साथी’ उपयोगी मोबाइल ऐप डाउनलोड करवाकर उसके प्रभावी उपयोग की जानकारी भी दी।
इसके पश्चात वेलनेस सेंटर की नोडल अधिकारी एवं अनुप्रयुक्त मनोविज्ञान विभाग की डॉ. अन्नू त्यागी ने ‘युवा और मानसिक स्वास्थ्य’ विषय पर व्याख्यान देते हुए कहा कि खुश रहना हमारे अपने हाथ में है और हम सकारात्मक सोच के माध्यम से अपने जीवन में खुशियाँ भर सकते हैं। युवाओं के लिए आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच और भावनात्मक संतुलन का विकास अत्यंत आवश्यक है।अगले सत्र में प्रो. हरिओम त्रिपाठी एवं डॉ. ममता सिंह ने शहीद दिवस एवं राष्ट्र प्रेम विषय पर संयुक्त रूप से अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि शहीदों का बलिदान हमें राष्ट्र के प्रति समर्पण और कर्तव्यबोध की प्रेरणा देता है। उनके आदर्शों को अपनाना ही सच्ची श्रद्धांजलि है। युवाओं को देशहित में सदैव अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए।इस अवसर पर स्वयंसेवकों द्वारा शहीद दिवस पर आधारित भाषण, नाटक एवं विचार प्रस्तुत किए गए, जिसने सभी को भावुक एवं प्रेरित किया। भोजनावकाश के पश्चात स्वयंसेवकों द्वारा शहीदों की स्मृति में पदयात्रा निकाली गई, जिसके माध्यम से राष्ट्रप्रेम एवं जागरूकता का संदेश दिया गया।इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुरेंद्र सिंह, डॉ. अजय मौर्य, डॉ. विशाल यादव, डॉ. प्रमेन्द्र विक्रम सिंह, डॉ. शशिकांत यादव एवं डॉ. अनुराग मिश्र उपस्थित रहे। कार्यक्रम में स्वयंसेवक दिव्यांशु सिंह, पृथ्वी राज सिंह, मनीष यादव, मोनू कुमार, अर्पिता यादव, आलोक मिश्रा, शंभू चौरसिया, रजनीश कन्हैया यादव, सौरभ सिंह, सर्वेश सिंह, राघवेन्द्र यादव, अंकित सिंह, प्रभात तिवारी, संस्कृति अस्थाना, ईश्विका सिंह, अंश मौर्य, विनय पाल, किशन उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उत्साहपूर्वक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *