महर्षि कश्यप जी व गुह्यराज  निषाद जी की जयंती मनाई गई 

Share

हरिकृष्ण कश्यप कानपुर देहात जनपद के कस्बा रूरा में स्थित कश्यप गेस्ट हाउस में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से लोग आकर महर्षि कश्यप जी व गुह्यराज निषाद जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर प्रसाद का वितरण करके जयंती बड़े धूमधाम से मनाई गई हिंदू धर्म के अनुसार प्रारंभिक काल में ब्रह्मा जी ने समुद्र और धरती पर हर प्रकार के जीवों की उत्पत्ति की इस काल में उन्होंने अपने कई मानस पुत्रों को भी जन्म दिया जिनमें से एक थे मारीची कश्यप ऋषि।मरीची जी के विद्वान पुत्र थे इनकी माता कला कर्दम ऋषि की बेटी व भगवान कपिल देव की बहन थी अपनी प्राचीन वैदिक सप्त ऋषियों में शामिल कश्यप जी सबसे प्रसिद्ध व प्रमुख थे अपने श्रेष्ठ गुणों प्रताप व तप के बल पर उनकी गिनती श्रेष्ठ प्रथम महान विभूतियां में होती थी इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष नगर पंचायत रूरा संदीप कश्यप ने कहा समाज को बंधुआ मजदूरी छोड़कर स्वयं का व्यवसाय करना चाहिए तथा समाज को एकजुट रहने की आवश्यकता है और आर के इंटर कॉलेज के प्रबंधक रामकुमार कश्यप ने कहा समाज को आगे बढ़ने का मूल मंत्र बच्चों को शिक्षित करना है जिससे आने वाली पीढ़ी नई ऊंचाइयों तक पहुंचेगी हमारा समाज खुशहाल होगा भाजपा नेता राजेश कश्यप कश्यप गेस्ट हाउस प्रबंधक राजेश कश्यप मोतीलाल कमल ग्राम प्रधान संजय पाल ग्राम प्रधान हरनाम सिंह यादव राम शंकर सिंह यादव पूर्व प्रधान बेचेलाल पूर्व प्रधान राम रतन मुन्नू कश्यप लालू कश्यप रामपाल कश्यप श्री कृष्ण कश्यप आदि भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *