पहल टुडे हरिकृष्ण कश्यप कानपुर देहात में अपराध निवारण की दिशा में साइबर क्राइम से सम्बन्धित घटनाओं की रोकथाम व खुलासे हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में, शिकायतकर्ता हरिश्चन्द्र पुत्र स्व0 नोखेलाल निवासी ग्राम बाघपुर थाना शिवली जनपद कानपुर देहात के खाते से एईपीएस के माध्यम से ₹ 1,05,400/- निकल जाने के सम्बन्ध में आवेदक द्वारा दिनांक 01.12.2025 को साइबर हेल्प डेस्क शिवली जनपद कानपुर देहात पर शिकायत दर्ज करायी गयी थी। जिस पर थाना शिवली पुलिस (साइबर सेल हेल्प डेस्क) द्वारा जांच एवं कार्यवाही करते हुए आवेदक की शत-प्रतिशत धनराशि ₹ 1,05,400/- को खाते मे वापस करा दी गयी । पुलिस की कार्यवाही से शिकायतकर्ता ने थाना शिवली जनपद कानपुर देहात पुलिस का धन्यवाद दिया ।