हरिकृष्ण कश्यप कानपुर देहात में महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में, दिनांक 01.02.2026 को थाना रसूलाबाद पर वादी द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 44/2026 धारा 137(2)/61(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया। मुकदमा उपरोक्त की विवेचना के क्रम में साक्ष्य संकलन के आधार पर धारा 64(1) बीएनएस व 3/4 पॉक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी कर धारा 61(2) का लोप किया गया। जिसमें थाना रसूलाबाद पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए आज दिनांक 21.03.2026 को अभियुक्त अजय कुमार पुत्र स्व0 राजेन्द्र कुमार निवासी ग्राम माल का पुरवा, थाना रसूलाबाद, जनपद कानपुर देहात, उम्र लगभग 24 वर्ष को माल का पुरवा मोड थाना रसूलाबाद जनपद कानपुर देहात से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।