गाजियाबाद। प्रधानाचार्य, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, गाजियाबाद ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से अवगत कराया कि जनपद गाजियाबाद में शिशिक्षु प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत निजी उद्योगों / अधिष्ठानों के प्रबंधकों को अवगत कराना है कि आपके अधिष्ठानों में शिशिक्षु के रूप में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षार्थियों हेतु मुख्यमंत्री शिशिक्षु प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत अधिष्ठानों को रूपये 1000 /-प्रति माह प्रति शिशिक्षु की दर से उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रोत्साहन धनराशि के रूप में प्राप्त कराया जाना है।read more:https://khabarentertainment.in/hafiz-asif-completed-taraweeh-prayers-at-taha-jama-masjid-on-the-west-side/
उक्त योजना के अंतर्गत प्रोत्साहन धनराशि प्राप्त करने हेतु अधिष्ठानों में प्रशिक्षणरत शिशिक्षुओं का क्लेम प्रपत्र, शिशिक्षु को भुगतान किए गए धनराशि का साक्ष्य, शिशिक्षु संयोजन फार्मे एवं पोर्टल पर अपलोड की गई अटेंडेंस शीट तथा अधिष्ठान का कवरिंग लेटर सहित सी०एम०ए०पी०एस० पोर्टल पर अपलोड करते हुए हार्ड कॉपी राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, गाजियाबाद (स्थित मुरादनगर) में दिनांकः 10.03.2026 तक उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें जिससे कि अधिष्ठानों को समय अंतर्गत भुगतान की कार्रवाई की जा सके।
मुख्यमंत्री शिक्षुता प्रोत्साहन योजनान्तर्गत क्लेम करने में यदि किसी अधिष्ठान को कठिनाई आ रही है, तो किसी भी कार्यदिवस में संस्थान में स्वंय अथवा अपने प्रतिनिधि के द्वारा सम्पर्क कर क्लेम प्रॉसेस करा सकते हैं। जिससे कि अधिष्ठानों को योजना से लाभान्वित किया जाना सम्भव हो सके।