कमालगंज/संवाददाता
थाना कमालगंज क्षेत्र के शेखपुर गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक महिला द्वारा जहरीला पदार्थ खा लेने से उसकी मौत हो गई। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया है और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शेखपुर रुस्तमपुर निवासी प्रीति (पत्नी रतन सिंह) ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कमालगंज लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल लोहिया के लिए रेफर कर दिया। लोहिया अस्पताल में उपचार के दौरान प्रीति ने दम तोड़ दिया।मृतका के पति रतन सिंह, जो पेशे से राजमिस्त्री हैं, ने बताया कि घटना के समय वह घर पर मौजूद नहीं थे। प्रीति ने मायके कायमगंज जाने की बात कहकर घर से निकली थी।
बताया गया है कि प्रीति गांव के आरोग्य केंद्र में सफाई कर्मचारी के पद पर कार्यरत थी और अपने पीछे पांच बच्चों को छोड़ गई है। घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।गौरतलब है कि मृतका की बड़ी बेटी की हाल ही में गोद भराई की रस्म संपन्न हुई थी और घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं, लेकिन इस दुखद घटना ने खुशियों को मातम में बदल दिया।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रशासन मामले की जांच में जुट गया है और घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा