कानपुर देहात ज्येष्ठता के आधार पर उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस देव नारायण द्विवेदी को निरीक्षक (नागरिक पुलिस) के पद पर पदोन्नति हेतु उपयुक्त पाये जाने एवं पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश के अनुमोदनोपरान्त उनके वर्तमान नियुक्ति स्थान पर ही निरीक्षक नागरिक पुलिस के पद पर पदोन्नति प्रदान की गयी है।कृपया अवगत कराना है कि वाचक कार्यालय पुलिस अधीक्षक जनपद कानपुर देहात में नियुक्त उपनिरीक्षक देवनारायण द्विवेदी को वरिष्ठता के आधार पर निरीक्षक (नागरिक पुलिस) के पद पर पदोन्नति प्राप्त होने पर आज दिनांक 08.04.2026 को पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय व अपर पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात राजेश कुमार पाण्डेय द्वारा पुलिस कार्यालय में निरीक्षक के पद पर पदोन्नति होने पर वर्दी पर नये पद के स्टार लगाकर बधाई देते हुये उत्साहवर्धन किया गया तथा उत्तम स्वास्थ्य एवं उज्जवल भविष्य की कामना की गयी, इसके साथ ही नए दायित्वों को पूरी लगन व निष्ठा के साथ निर्वहन करने के दिशा-निर्देश दिये गये।