पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी द्वारा साइबर थाना का किया गया आकस्मिक निरीक्षण

Share
भदोही। पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी द्वारा पुलिस लाइन ज्ञानपुर में स्थित साइबर थाना का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय के विभिन्न रजिस्टरों, अभिलेखों के रख-रखाव आदि का अवलोकन करते हुए थाना कार्यालय का निरीक्षण कर साफ-सफाई का निरीक्षण कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये। विवेचकों को साइबर क्राइम के लम्बित विवेचनाओं के समयबद्ध निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। सभी अधिकारी कर्मचारियों को अच्छा टर्न आउट पर विशेष ध्यान देने हेतु निर्देशित किया गया। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *