योग से रोकी जा सकती है आत्महत्या: योगी संकट मोचन

Share

सोनभद्र। बढ़ते तनाव और मानसिक दबाव के दौर में योग और प्राणायाम ही व्यक्ति को आत्महत्या जैसे गंभीर कदम से बचा सकते हैं। यह बात योग गुरु योगी संकट मोचन ने कही। उन्होंने लोगों से सकारात्मक सोच अपनाने और एक-दूसरे का सहयोग करने की अपील की। योगी संकट मोचन ने कहा कि वर्तमान समय में महंगाई, बेरोजगारी और पारिवारिक दबाव के कारण लोग अत्यधिक तनाव में हैं, जिससे मानसिक संतुलन बिगड़ रहा है। ऐसे में योग ही एक ऐसा माध्यम है, जो व्यक्ति को नकारात्मकता से सकारात्मकता की ओर ले जाता है और मानसिक शांति प्रदान करता है। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज का युवा वर्ग बेरोजगारी और भविष्य की चिंता के कारण तनावग्रस्त है। इस स्थिति से बाहर निकलने के लिए नियमित योग और प्राणायाम बेहद जरूरी है। योग गुरु ने कहा कि यह समय चुनौतियों भरा है, लेकिन ऐसे दौर में धैर्य और सकारात्मक सोच बनाए रखना आवश्यक है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे प्रतिदिन योग करें, मन को शांत रखें और समाज में एक-दूसरे का सहारा बनें, ताकि हर व्यक्ति मानसिक रूप से मजबूत रह सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *