ट्यूशन जा रही छात्रा पर आवारा कुत्ते का हमला, घायल

Share
नजीबाबाद। नगर में आवारा कुत्तों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को ट्यूशन पढ़ने जा रही एक छात्रा पर आवारा कुत्ते ने हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गई।
मोहल्ला रमपुरा निवासी मेहताब की बेटी मोहल्ला दरोगरान में ट्यूशन पढ़ने जा रही थी। रास्ते में अचानक एक आवारा कुत्ता उस पर झपट पड़ा और कई जगह काट लिया। छात्रा के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह कुत्ते को भगाया।परिजन घायल छात्रा को तुरंत उपचार के लिए पूजा हॉस्पिटल ले गए, जहां उसका उपचार कराया गया।घटना के बाद मोहल्ले में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में आवारा कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिससे आए दिन हादसे हो रहे हैं। लोगों ने नगर पालिका प्रशासन से आवारा कुत्तों को पकड़वाने के लिए अभियान चलाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *