गांव गांव जाकर बूथ कमेटियों को करें मजबूत 

Share
ललितपुर जखौरा क्षेत्र में संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से आयोजित संगठन सृजन कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि  अतिथि जसपाल सिंह प्रभारी मनरेगा,अध्यक्षता मोहन सिंह चंदेल   जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी विशिष्ट अतिथि राजा राजपाल सिंह मौजूद रहे   ब्लॉक अध्यक्ष प्रभारी हीरालाल सेन ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि  संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का संकल्प लिया। इस दौरान सभी मंडल अध्यक्षों को पत्र सौंप कर जिम्मेदारियां दी गई बूथ को मजबूत करने के लिए गांव गांव जाकर चौपाल लगाना और बूथ लिस्ट तैयार कर  अपने अध्यक्षों को सौंपने की बात कही गई  इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि संगठन की मजबूती ही  राजनीतिक दल की सबसे बड़ी ताकत होती है।उसकी बूथ कमेटी,इसलिए नए सदस्यों को जोड़ने, कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देने तथा जनसमस्याओं को उठाने पर विशेष जोर दिया गया।इस दौरान मंडल अध्यक्षों को संगठन के विस्तार और आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी सौंपी गई। श्याम सुन्दर सिरोठिया,शंकर सिंह यादव,मान सिंह  पंचू कुशवाहा,गोलू अहिरवार ,गनेश कुशवाहा उपदेश सेन,गोकुल नामदेव,रब्बी पटेल ,हरिराम आदि उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन भूपत सिंह ने किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *