कालीन कॉरिडोर मॉडल बूथ के दूसरे दिन भी आम जनमानस ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर की सराहना
कदम वहीं पर बढ़े,जहां लोकतंत्र का हो सम्मान
अपनी ताकत को पहचान,चलो करें 25 मई को मतदान- डीआईओ डॉ पंकज कुमार
भारत के हम नागरिक अपना मत अनमोल,
संसद और विधायिका चुनिए,आंखें खोल”
भदोही। जिला निर्वाचन अधिकारी विशाल सिंह एवं स्वीप प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी यशवंत कुमार सिंह के मार्गदर्शन व पर्यवेक्षण में स्वीप के अंतर्गत चलाए जा रहे मतदाता जागरूकता नवाचार पहल “कालीन कॉरिडोर मॉडल बूथ” के दूसरे दिन रविवार अवकाश के बावजूद भी आम जनमानस ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। रविवार को सांस्कृतिक मंच पर जनपद के प्रसिद्ध साहित्यकार डॉ कृष्णावतार राही ने अपनी काव्य पंक्तियों के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक किया। सही करो मतदान तो,हो उत्तम सब काम।एक दिन मतदान का बाकी दिन आराम। भारत के हम नागरिक अपना मत अनमोल,संसद और विधायिका चुनिए, आंखें खोल”।उन्होंने बताया कि वे स्वयं 77 वर्षीय सीनियर सिटीजन है। इसके बावजूद वोट करने को अपना कर्तव्य व जिम्मेदारी मानते हैं। वे जनपद के मतदाताओं से “25 मई मतदान जरूरी” संदेश के माध्यम से लगातार प्रेरित व प्रोत्साहित कर रहे हैं। उन्होंने बनाए गए मॉडल बूथ में जाकर वहां के मतदान कंपार्टमेंट में अपना अमूल्य प्रतीकात्मक वोट किया। जिला सूचना अधिकारी डॉ. पंकज कुमार ने अपनी काव्य पंक्तियों के माध्यम से “अपनी ताकत को पहचान, चलो करें 25 मई को मतदान। विश्व में सबसे हो आगे, अपना भारत देश महान। कदम वहीं पर बढ़े, जहां लोकतंत्र का हो सम्मान। अपनी ताकत को पहचान चलो करें 25 मई को मतदान।” एवं “मतदान कर लोकतंत्र को मजबूत बनाएं, एक कदम बेहतर कल की दिशा में बढ़ाएं” के माध्यम से लोगों को मतदान के प्रति जागरूक व प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि हमें भारत निर्वाचन आयोग के मूल्य वाक्य “कोई मतदाता न छूटे” को साकार करना है अर्थात “कालीन नगरी के जन-जन का यह नारा है की 25 मई को मतदान करना है।” हर आवाज मायने रखती है हर मतदान मायने रखता है। हमारे राष्ट्र के भविष्य को आकार देने में अपनी भागीदारी निभाएं।”यह जो उंगली पर नीली स्याही है, यह मेरे मत अधिकार की निशानी है।” मतदान एक सशक्त और समृद्ध लोकतंत्र का परिचायक है। आइए हम भदोहीवासी मिलकर 25 मई को अपनी भागीदारी निभाएं और मतदान करें। मतदान अधिकार है, देश का सम्मान है। उद्योग विभाग के सहायक अधिकारी रंजन सिंह ने भी मतदाताओं को जागरूक किया उन्होंने कहा कि 25 में को मतदान की शक्ति दर्शन देश का भविष्य बनाएं अधिकारों का उत्सव है मतदान तो आओ साथियों करें 25 में को मतदान अपने अधिकार का इस्तेमाल करें हम चलो चुनाव के महापर्व पर 25 में को मतदान करें हम सशक्त लोकतंत्र के लिए हर एक वोट जरूरी होता है भदोही वासियों ने ठाना है 25 में को मतदान करना है।