पॉक्सो मामलों में उत्कृष्ट पैरवी पर विशेष लोक अभियोजक प्रभूनारायण सिंह सम्मानित

Share

गाजीपुर। जनपद में पॉक्सो अधिनियम के अंतर्गत प्रभावी पैरवी कर उल्लेखनीय सफलता हासिल करने वाले विशेष लोक अभियोजक  प्रभूनारायण सिंह को पुलिस अधीक्षक गाजीपुर द्वारा विशेष प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। यह सम्मान अभियोजन निदेशालय, उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत प्रदान किया गया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, अभियोजन निदेशालय के पुलिस महानिदेशक अभियोजन डॉ. दिपेश जुनेजा द्वारा प्रभूनारायण सिंह को पॉक्सो अधिनियम से जुड़े वादों में कुशल एवं दक्ष अभियोजन के लिए प्रशस्ति पत्र जारी किया गया। उन्होंने अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए कुल 24 मामलों में दोषियों को सजा दिलाने में सफलता प्राप्त की, जिनमें से 10 मामलों में आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई।उक्त प्रशस्ति पत्र दिनांक 07 अप्रैल 2026 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय गाजीपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान प्रदान किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डॉ ईरज राजा ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयासों से समाज में न्याय व्यवस्था के प्रति विश्वास मजबूत होता है और अपराधियों में कानून का भय उत्पन्न होता है।सम्मान प्राप्त करने के बाद प्रभूनारायण सिंह ने कहा कि यह उपलब्धि पुलिस विभाग, अभियोजन विभाग तथा उनके सहयोगी कर्मचारियों के समन्वित प्रयास का परिणाम है। उन्होंने भविष्य में भी इसी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करते रहने का संकल्प व्यक्त किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *