महना गांव में विशेष स्वच्छता अभियान, एंटी लारवा दवा का छिड़काव

Share
भेटुआ/अमेठी। भेंटुआ ब्लॉक के ग्राम पंचायत हारीपुर अंतर्गत महना गांव में संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान मच्छरों से फैलने वाली बीमारियों की रोकथाम के लिए एंटी लारवा दवा का छिड़काव किया गया।सफाईकर्मियों की टीम ने गांव में व्यापक स्तर पर सफाई अभियान चलाते हुए नालियों की सफाई की और रास्तों पर जमी गंदगी को हटाया। साथ ही झाड़ियों की कटाई कर आसपास के वातावरण को स्वच्छ बनाया गया। टोली नायक दिनेश कुमार यादव के नेतृत्व में अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित किया गया।अभियान का मुख्य उद्देश्य मच्छरजनित रोगों से बचाव सुनिश्चित करना है। इसी क्रम में पूरे गांव में दवा का छिड़काव कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया गया।read more:https://worldtrustednews.in/without-convenience-fee-the-file-does-not-move-even-an-inch-forward-harish-kapoor/इस अभियान में जीत कुमार, वीरेंद्र कुमार, अली हुसैन, मनोरम यादव, प्रदीप कुमार, संत कुमार, रामबोध, रामचंद्र, लाल बहादुर, अनिल कुमार, राजेश कुमार, साजन लाल सहित बब्बन ने सक्रिय भूमिका निभाई। ग्रामीणों ने इस कार्य की सराहना करते हुए ऐसे अभियानों को नियमित रूप से चलाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *