ललितपुर- श्री दीपचंद्र चौधरी महाविद्यालय में विश्व गौरैया दिवस के अवसर पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रबंधक कमलेश चौधरी ने किया।इस अवसर पर उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि गौरैया हमारे पर्यावरण का अभिन्न हिस्सा है, लेकिन आधुनिक जीवनशैली और बढ़ते प्रदूषण के कारण इनकी संख्या लगातार घटती जा रही है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे अपने घरों के आसपास पानी और दाना रखकर तथा घोंसलों के लिए सुरक्षित स्थान उपलब्ध कराकर गौरैया संरक्षण में योगदान दें।कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने पोस्टर प्रस्तुति, भाषण एवं जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से गौरैया संरक्षण का संदेश दिया।प्राचार्य डॉ. जे. एस. तोमर ने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में पक्षियों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है, इसलिए सभी को इनके संरक्षण के लिए प्रयास करना चाहिए।प्रकृति संरक्षण के लिए गौरैया संरक्षण आवश्यक विश्व गौरैया दिवस पर छात्रों में दिखा उत्साह महाविद्यालय परिवार के समस्त शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे और सभी ने मिलकर महाविद्यालय परिसर एवं वृक्षों पर घोंसला लगाए और गौरैया बचाने का संकल्प लिया।सुअवसर पर प्रबंध समिति से डायरेक्टर प्रदीप चौधरी डायरेक्टर प्रवीण चौधरी विकास चौधरी गौरव चौधरी प्रणव चौधरी उपस्थित रहे महाविद्यालय स्टाफ से आदित्य मिश्रा बृजेश पटेरिया,नीतू शर्मा,अभिषेक रावत,रोहित रावत, आकाश राय, रवि पटेल प्रतीक्षा तिवारी, रागिनी जैन,आकांक्षा, रश्मि दुबे जया जैन, पवन साहू, भावना,गरिमा उपाध्याय, आरजू जैन सुमन कुमार भगवानदास आदि उपस्थित रहे