लोहिया जयंती और शहीदी दिवस पर सपा नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Share

गाज़ियाबाद। समाजवादी पार्टी के जिला महानगर अध्यक्ष के नेतृत्व में लोहिया नगर स्थित लोहिया पार्क में डॉ. राम मनोहर लोहिया की जयंती एवं शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के शहीदी दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने महान क्रांतिकारियों की प्रतिमा एवं चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके सर्वोच्च बलिदान को नमन किया। वक्ताओं ने उनके विचारों को याद करते हुए समानता, न्याय और देशभक्ति के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।इस अवसर पर आयोजित विचार गोष्ठी में जिला अध्यक्ष फैसल हुसैन ने लोहिया के ‘सप्त क्रांति’ के सिद्धांतों को दोहराते हुए सामाजिक समानता और जातिवाद के अंत पर जोर दिया। उन्होंने ‘पिछड़े पावें सौ में साठ’ के सिद्धांत का उल्लेख करते हुए पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) वर्ग को सशक्त बनाने की आवश्यकता बताई। महानगर अध्यक्ष वीरेंद्र यादव एडवोकेट ने कहा कि लोहिया का जीवन शोषित और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए संघर्ष का प्रतीक है। उनके विचार आज भी समाज के लिए प्रासंगिक हैं और पार्टी कार्यकर्ता उनके बताए मार्ग पर चलकर एक समतामूलक समाज के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध हैं। कार्यक्रम में उपस्थित अन्य नेताओं ने भी क्रांतिकारियों के बलिदान को याद करते हुए कहा कि उनका जीवन अन्याय के खिलाफ संघर्ष की प्रेरणा देता है। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे। सभा का समापन देशभक्ति और सामाजिक न्याय के संकल्प के साथ किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *