सपा मुखिया अखिलेश यादव का भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं ने की पुष्प वर्षा

Share
अमेठी। जनपद के मुसाफिरखाना और तिलोई में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का सैकड़ों कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। वह सुल्तानपुर के सपा नेता रिजवान खान के बेटे की शादी के उपरांत आयोजित रिसेप्शन कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे।इस दौरान सैकड़ों की संख्या में जुटे पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी के साथ अभिनंदन किया। स्वागत के दौरान कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया और “अखिलेश यादव जिंदाबाद” के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था।इस अवसर पर अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा जनता के हितों के लिए संघर्ष करती रही है और आगे भी किसानों, युवाओं व आम लोगों के मुद्दों को मजबूती से उठाती रहेगी।read more:https://worldtrustednews.in/celebrated-the-birth-anniversary-of-lord-munisuvratanath-swami/उन्होंने अपने बयान में तीखा हमला करते हुए कहा कि “185 विधानसभा सीट पर जो बैठा है, वह जल जाएगा”, जिसे लेकर राजनीतिक माहौल में चर्चा तेज हो गई है।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष राम उदित यादव, महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष गुंजन सिंह, जिला प्रवक्ता राजेश मिश्रा, जय सिंह प्रताप यादव, सिंधुजीत सिंह, अरुण कुमार प्रजापति, रेनू यादव, मनीराम वर्मा सहित सैकड़ों पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *