एसपी अभिनव त्यागी द्वारा थाना दुर्गागंज का किया गया आकस्मिक निरीक्षण एवं दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश

Share
भदोही। पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी द्वारा थाना दुर्गागंज का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय के विभिन्न रजिस्टरों, अभिलेखों के रख-रखाव, मालखाना, मिशन शक्ति केंद्र व साइबर हेल्प डेस्क आदि का अवलोकन करते हुए विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण के लिए सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये। महिला अपराध सम्बन्धित प्राप्त शिकायतों पर तत्परतापूर्वक कार्यवाही करने व लम्बित विवेचनाओं के समयबद्ध निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। गर्मी के मौसम के दृष्टिगत आगन्तुकों/पीड़ितों के लिए पीने हेतु साफ जल की व्यवस्था/प्रबन्ध करने एवं परिसर की साफ-सफाई हेतु दिये गये विशेष निर्देश। सभी पुलिस अधि0/कर्मचारियों को अच्छा टर्न आउट रखने हेतु निर्देशित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *