सोनभद्र। जन शिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में सोनभद्र पुलिस ने प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। उत्तर प्रदेश सरकार के आईजीआरएस पोर्टल पर फरवरी 2026 में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में सोनभद्र पुलिस को 100 में 100 अंक प्राप्त हुए हैं।पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में पुलिस विभाग ने समयबद्ध और गुणवत्ता के साथ शिकायतों का समाधान किया, जिसके चलते जिले को यह उपलब्धि मिली। अधिकारियों द्वारा समय-समय पर समीक्षा बैठक कर आईजीआरएस पोर्टल पर लंबित शिकायतों और निस्तारण में आ रही कमियों को दूर किया गया। पुलिस प्रशासन के अनुसार आईजीआरएस सेल में तैनात कर्मियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए लगातार प्रोत्साहित किया गया, जिसके परिणामस्वरूप शिकायतों का नियत समय में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण संभव हो सका। इस उपलब्धि में जिले के सभी 22 थानों का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। सभी थानों ने उत्कृष्ट कार्य करते हुए प्रदेश स्तर की रैंकिंग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने आईजीआरएस पोर्टल पर कार्य कर रहे सभी पुलिसकर्मियों की सराहना करते हुए कहा कि जन शिकायतों के समाधान को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है और आगे भी इसी प्रकार से बेहतर कार्य जारी रहेगा।