अमेठी। जनपद में समाजसेविका कंचन गुप्ता ने महिलाओं को जागरूक और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सराहनीय पहल की है। विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में उन्होंने महिलाओं को धोखाधड़ी से बचाव, त्वरित प्रतिक्रिया और अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने की जानकारी दी। साथ ही सरकार की कौशल विकास योजनाओं के बारे में जागरूक करते हुए उनसे जुड़ने के लिए प्रेरित किया।रोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कंचन गुप्ता ने 50 जरूरतमंद महिलाओं का चयन कर उन्हें निशुल्क सिलाई प्रशिक्षण देने की घोषणा की है, ताकि वे हुनर सीखकर आर्थिक रूप से सशक्त बन सकें।विशेष बात यह है कि वह वर्षों से इस तरह के समाजसेवी कार्य अपने निजी संसाधनों से बिना किसी बाहरी सहायता के करती आ रही हैं। उनकी यह पहल समाज के लिए प्रेरणादायक बन गई है। स्थानीय लोगों ने इसे महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।इस अवसर पर ग्राम प्रधान शारदा यादव व सरिता मिश्रा भी उपस्थित रहीं।