नाबालिग छात्रा से छेड़खानी मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार

Share

सोनभद्र। कोन थाना पुलिस ने नाबालिग छात्रा के साथ छेड़खानी, अश्लील हरकत और धमकी देने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी ओबरा अमित कुमार के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत की गई।read more:https://worldtrustednews.in/without-convenience-fee-the-file-does-not-move-even-an-inch-forward-harish-kapoor/पुलिस के अनुसार, मुकदमा संख्या 59/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 76, 352, 351(2) तथा पाक्सो एक्ट की धारा 7/8 में मामला दर्ज किया गया था। मुखबिर की सूचना पर कोन पुलिस ने विम्ढमगंज-कोन बस स्टैंड तिराहा से सभी नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में यशवन्त (35), सुमन्त कुमार (30), शशि कुमार (21), राकेश (20), मनीष कुमार (21) और विकेश कुमार (26) शामिल हैं। इनमें से चार आरोपी सोनभद्र जनपद के कोन थाना क्षेत्र के निवासी हैं, जबकि दो आरोपी झारखंड के गढ़वा जिले के रहने वाले हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *