हरिकृष्ण कश्यप कानपुर देहात सदर तहसील अकबरपुर के चिराना गांव में सन 1975 में परिवार का भरण पोषण करने को लेकर पटटे में मिली जमीन जिसकी गाटा संख्या 2257 रखवा 0.3 9 30 हैक्टेयर है जिस पर पत्तेदार कृष्ण मुरारी पुत्र स्व कुंज बिहारी निवासी चिराना विसायकपुर लगातार खेती किसानी का कार्य करते आ रहे हैं कुछ दबंग शेरेपुस्त द्वारा उपरोक्त भूमि को कब्जा किए जाने का कार्य किया जा रहा है पीड़ित द्वारा आज आयोजित हुए संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचकर शिकायती पत्र देते हुए बताया गया कि उसकी पट्टाशुदा भूमि जिस पर वह वर्ष 1995 से लगातार वहीं रहकर काबिज और खेती किसानी का कार्य कर रहा है। गांव के ही दबंग जो कि अनुचित तरीके से भूमि की खरीद फरोख्त कर अब उसकी जमीन पर कब्जा करने पर आमादा है जिसमें संजय सिंह, राज नारायण मिश्रा, शिव बाबू गुप्ता आदि लोग चिराना गांव निवासी शंकर सिंह पुत्र राजेंद्र सिंह के कहने पर कब्जा कर रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार शंकर सिंह पुत्र राजेंद्र सिंह एक प्रभावशाली भू- माफिया शेरेपुस्त है जिन्होंने सह अन्य पत्ताधरको की जमीन की खरीद फरोख्त कर लगभग रुपया 3.5 करोड़ में बेंज दी है और अब वह उसकी जमीन को बेचने की फिराक में है जिसको लेकर खेत में बने कमरे का ताला तोड़कर लगे ट्यूबवेल को उखाड़ने व खेत के चारों तरफ खंभे तार बंधे होने को उखाड़ने का कार्य किया गया है। पीड़ित द्वारा यह आरोप लगाया गया कि क्षेत्रीय लेखपाल सजातीय होने के चलते संभवत शंकर सिंह का रिश्तेदार भी है उसके द्वारा दी जाने वाली सभी आख्याएं दोषपूर्ण है। पीड़ित ने जिलाधिकारी से गुहार लगाई है कि उपरोक्त जमीन की टीम गठित कर जांच करवाते हुए न्याय दिलाए जिससे कि पीड़ित अपनी जमीन पर काबिज रहते हुए परिवार का भरण पोषण कर सके