बहराइच (पयागपुर)l थाना पयागपुर क्षेत्र अंतर्गत बहराइच गोंडा राजमार्ग पर रील बनाते समय बाइक सवार चार युवक लड़खड़ाकर गिरे गंभीर रूप से घायल, सूचना पाकर स्थानीय पयागपुर पुलिस मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को स्थानीय चिकित्सालय पयागपुर पहुंचा है l
मिली जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर 1:30 बजे सूरज निवासी अनंतपुर आर्य नगर गोंडा ,राजन श्रीनगर विशेश्वरगंज, धर्मेंद्र धनघटा, सलमान, आदि चार लोग बाइक पर सवार होकर बहराइच की तरफ तेज रफ्तार से फिल्मी स्टाइल में बाइक को लहराते व रील बनते जा रहे थे कि बबैया नाला रुकनापुर के पास अचानक बाइक फिसल कर गिर गई जिसमें चारों लोगों को गंभीर चोटें लगी स्थानीय पुलिस ने घायलों को सीयचसी पयागपुर भर्ती कराया है चारों में एक की हालत काफी नाजुक बनी हुई है l