हरिकृष्ण कश्यप कानपुर देहात। कानपुर जनपद के मूल निवासी श्रवण कुमार को जन समस्या मेला समिति भारत संस्थान का उत्तर प्रदेश राज्य प्रवक्ता मनोनीत किए जाने पर नगर में भव्य स्वागत समारोह आयोजित हुआ। समर्थकों ने उन्हें बधाई दी और मिशन जनसुनवाई चौपाल कार्यक्रम के विस्तार की घोषणा की गई। संस्थान के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष फिल्म अभिनेता सतेंद्र सिंह यादव हीरो भैया ने श्रवण कुमार पुत्र बलवीर सिंह को मनोनयन पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।उन्होंने नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए समाज के दबे-कुचले शोषित एवं पीड़ित वर्ग की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर कार्य करने का आह्वान किया उन्होंने कहा कि संस्थान पिछले 10 वर्षों से मिशन जनसुनवाई चौपाल चला रहा है जो नाली-नाला सड़क बिजली अस्पताल स्वास्थ्य शिक्षा घरेलू हिंसा और थाना स्तर की लंबित समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करता है। यह अभियान आम जनता की आवाज शासन-प्रशासन तक पहुंचाता है और देश के विभिन्न राज्यों में सक्रिय है अपने संबोधन में श्रवण कुमार ने कहा कि वे संस्थान के विचारों और हीरो भैया के मार्गदर्शन में कानपुर एवं कानपुर देहात में कार्यक्रम को मजबूत करेंगे और जल्द ही विशाल जन समस्या मेला आयोजित करेंगे और जिसमें पीड़ितों की शिकायतें दर्ज कर शासन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाई जाएंगी। उन्होंने तन-मन-धन से जनसेवा का आश्वासन दिया और नियमित चौपालों का वादा कर दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई सुनिश्चित कराने की बात कही। इस अवसर पर अंकित मित्तल अवलेंद्र सिंह आशिक सहित सैकड़ों गणमान्यजन उपस्थित रहे।