शक्तिनगर अंडरपास बना खतरनाक रास्ता

Share

शक्तिनगर, सोनभद्र। शक्तिनगर मुख्य मार्ग पर स्थित रेलवे अंडरपास इन दिनों राहगीरों के लिए खतरे का कारण बन गया है। शक्तिनगर से अनपरा को जोड़ने वाला यह प्रमुख मार्ग जर्जर हालत में पहुंच चुका है, खासकर अंडरपास के नीचे सड़क पूरी तरह गड्ढों में तब्दील हो गई है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो जाने से आवागमन बेहद मुश्किल हो गया है। भारी वाहन किसी तरह गड्ढों के बीच से निकलते हैं, जिससे सड़क की स्थिति और खराब होती जा रही है। वहीं दोपहिया वाहन चालकों के लिए यह मार्ग सबसे ज्यादा जोखिम भरा बन गया है, जहां आए दिन फिसलकर गिरने की घटनाएं सामने आ रही हैं। रात के समय स्थिति और गंभीर हो जाती है।read more:https://worldtrustednews.in/voices-raised-in-support-of-small-and-medium-newspapers-demand-for-fair-distribution-of-government-advertisements-intensifies/ अंडरपास में पर्याप्त रोशनी न होने के कारण गड्ढे दिखाई नहीं देते, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अंधेरे में इस रास्ते से गुजरना जान जोखिम में डालने जैसा है। स्थानीय नागरिकों ने बताया कि कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई है। इससे लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कर गड्ढों को भरा जाए और अंडरपास क्षेत्र में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि संभावित हादसों को रोका जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *