पर्यावरण संरक्षण के लिए आयोजित किया गया गोष्ठी
हर घर में एक पेड़ लगाने के लिए गोष्ठी में दिलाई गई शपथ
भदोही। मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान और वेलस्पन फाउंडेशन फॉर हेल्थ एंड नालेज के संयुक्त तत्त्वाधान में ग्राम पंचायत सांडा और भारतीपुर के समुदाय के लोगों के साथ गुरुवार को पर्यावरण पर गोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस बैठक में गांव के 150 से अधिक लोग सक्रिय रूप से शामिल रहें। इस दौरान वेलस्पन फाऊंडेशन फॉर हेल्थ एंड नॉलेज के वरिष्ठ अधिकारी सतेंद्र वर्मा द्वारा पर्यावरण के महत्व पर विशेष चर्चा की गई। उन्होंने समुदाय को पर्यावरण की इस समय की भौगोलिक स्थिति से अवगत कराया और समुदाय को अधिक से अधिक पेड़ लगने के लिए प्रोत्साहित किया। कहा कि हम लोग पेड़ को इतना तेजी से काट रहे है। जिससे हमारा पर्यावरण बिगड़ रहा है। इस समय गर्मी का तापमान 45 से 48 डिग्री सेल्सियस हुआ है। इसके जिम्मेदार हम लोग खुद है। हमारे जीवन को चलाने के लिए हमारा पर्यावरण सही होना अत्यंत जरूरी है। इस लिए आज हम शपथ लें कि अपने घर पर एक पेड़ अवश्य लगाए। इस मौके पर रीता सिंह, पूजा देवी, केशा देवी, विकास कुमार, कर्मबली व मीरा देवी आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहें।