हरिकृष्ण कश्यप कानपुर देहात रसूलाबाद अवैध मिट्टी खनन पर सख्त रुख अपनाते हुए उपजिलाधिकारी सर्वेश कुमार सिंह ने खनन माफियाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के साथ भारी जुर्माना वसूलने के निर्देश दिए हैं।तहसील मुख्यालय पर पुलिस लेखपाल वन विभाग और पत्रकारों की बैठक में एसडीएम ने सभी अधिकारियों को सतर्क किया। उन्होंने कहा कि मिट्टी खनन की सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर जांच करें और ग्राम समाज या वन विभाग की जमीन पर खनन पकड़े जाने पर सख्त कार्रवाई कर भारी जुर्माना लगाएं और वाहन सीज कर दें। उन्होंने कहा कि सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कोई ढील नहीं बरती जाएगी।बैठक में पत्रकारों ने वन विभाग के रेंजर पर खनन माफियाओं से सांठगांठ का आरोप लगाया। इस पर एसडीएम ने चेतावनी दी कि कार्यशैली में सुधार लाएं वरना जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजी जाएगी।बैठक में तहसीलदार संतोष कुमार नायब तहसीलदार शिव दर्शन सिंह सीओ आलोक कुमार कोतवाल एसएन सिंह सदर कस्बा प्रभारी प्रमोद दीक्षित सभी चौकी प्रभारी लेखपाल और कानूनगो मौजूद रहे।