सलीम अहमद
गाजीपुर जमानियां। 7 अप्रैल को न्याय पंचायत तियरी की स्कूल चलो अभियान के तहत कंपोजिट विद्यालय रामपुर कुशवाहा से रैली निकल गई। आयोजित रैली का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक अवधेश यादव ने कहा कि स्कूल चलो अभियान’ के तहत एक जागरूकता रैली और जनसंपर्क कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां विद्यालय के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने मिलकर इस कार्यक्रम को सफल बनाने कि अपील भी किया गया। उन्होंने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक बच्चे को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना और उनके अभिभावकों को शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूक करना है। यादव ने कहा कि सुबह से ही विद्यालय परिसर में तैयारियां चल रही थीं। बच्चों ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर गांव की गलियों में रैली निकाली। इस दौरान ‘हर बच्चा स्कूल जाए, तभी देश आगे बढ़ पाए’ और ‘शिक्षा है। सबसे बड़ा अधिकार, इससे बनेगा भविष्य शानदार’ जैसे नारे लगाए गए, जिन्होंने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि इस अभियान के तहत शिक्षकों और विद्यार्थियों ने घर-घर जाकर अभिभावकों से संवाद किया। उन्हें पम्पलेट वितरित कर बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने की अपील की गई। पम्पलेट में शिक्षा के अधिकार, सरकारी योजनाओं और विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। जिस पर ग्रामीणों ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल व्यक्तिगत विकास का माध्यम नहीं है। बल्कि यह समाज और राष्ट्र निर्माण की मजबूत नींव भी है। इस दौरान अभिभावकों से आग्रह किया। कि वे बच्चों की पढ़ाई को प्राथमिकता दें। और उन्हें प्रतिदिन विद्यालय भेजें। कुमार ने ग्रामीणों की इस पहल की सराहना करते हुए। इसे समाज के लिए अत्यंत उपयोगी बताया। इस अभियान ने न केवल बच्चों में शिक्षा के प्रति उत्साह जगाया। बल्कि अभिभावकों को भी उनकी जिम्मेदारी का एहसास कराया। इसके साथ ही विद्यालय का यह प्रयास शिक्षा के क्षेत्र में एक सकारात्मक बदलाव की ओर बढ़ता कदम साबित हो रहा है। जिससे क्षेत्र के शैक्षणिक स्तर में सुधार की उम्मीद है। इस अवसर पर विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक अवधेश यादव अध्यापक मनीष यादव नया पंचायत समन्वयक अखंड प्रताप सिंह मंत्री विनोद कुमार सिंह एवं विद्यालय के समस्त बच्चे एवं समस्त शिक्षक उपस्थित रहे।