स्कूल चलो अभियान का हुआ शुभारंभ, निकाली गई जागरूकता रैली

Share

सोनभद्र। सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा वाराणसी से स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ किया गया, जिसका सजीव प्रसारण डायट परिसर सहित जनपद के प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम को उत्साहपूर्वक देखा और सुना। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि कोई भी बच्चा विद्यालय जाने से वंचित न रहे, यह सुनिश्चित करना अत्यंत आवश्यक है, उन्होंने बताया कि विद्यालयों में संचालित कायाकल्प योजना, डीबीटी योजना एवं निपुण भारत मिशन जैसी योजनाएं सफल रही हैं, जिसके चलते बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में छात्र संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। कार्यक्रम के दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक जयराम सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनंद पांडेय, खंड शिक्षा अधिकारी रॉबर्ट्सगंज महेंद्र मौर्य, डीसी ट्रेनिंग जय किशोर वर्मा, डायट के प्रवक्ता गण, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राएं एवं परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राएं सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य जनपद में शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करना तथा प्रत्येक बच्चे को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *