मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में तहसील अकबरपुर में संपन्न हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस, दिये निर्देश

Share
हरिकृष्ण कश्यप कानपुर देहात मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल की अध्यक्षता में तहसील अकबरपुर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।  यह आयोजन तहसील सभागार कक्ष में संपन्न हुआ, जहाँ कुल 89 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से 2 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। प्राप्त शिकायतों में सर्वाधिक 57 राजस्व विभाग से संबंधित थीं। इसके अतिरिक्त, पुलिस विभाग से 14 विधुत विभाग 04, पूर्ति विभाग स्तर पर 04  एवं अन्य 67 शिकायती प्रार्थना पत्र शामिल थे। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा प्राप्त शिकायतों को एक-एक कर गंभीरतापूर्वक सुना गया तथा संबंधित अधिकारियों को त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि किसी भी शिकायत को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए तथा प्रत्येक प्रकरण में गुणवत्ता एवं पारदर्शिता का विशेष ध्यान रखा जाए आईजीआरएस, तहसील दिवस, माननीय जनप्रतिनिधियों के संदर्भ तथा मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से प्राप्त शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के भी निर्देश दिए गए। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि जनसामान्य की शिकायतों का स्थानीय स्तर पर समाधान किया जाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है जिसके क्रम में तहसील व थानों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाता है। इसमें स्थानीय नागरिक उपस्थित होकर अपनी समस्याओं का समाधान करा सकते है। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी जनता की इन शिकायतों का निस्तारण त्वरित एवं समयबद्ध तरीके से एक सप्ताह में कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में यदि कोई समस्या है तो उसका कारण स्पष्ट करते हुए अवगत कराना सुनिश्चित किया जाये।  शेष प्रकरणों को निस्तारण हेतु सम्बन्धित विभागों को इस निर्देश के साथ उपलब्ध करा दिये गये कि उनका निस्तारण एक सप्ताह में कराना सुनिश्चित कराए।इस मौके पर एसडीएम अकबरपुर,  खंड विकास अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *