बड़हलगंज में हिंदू नव वर्ष पर आरएसएस का पथ संचलन

Share
बड़हलगंजः गोरखपुर के बड़हलगंज कस्बे में हिंदू नव वर्ष पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने पथ संचलन का आयोजन किया। इस संचलन में बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों ने घोष वादन के साथ भाग लिया और अनुशासन व राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया।पथ संचलन से पहले, स्वयंसेवक नगर के सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में एकत्रित हुए। यहां संघ के संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार के जीवन परिचय पर प्रकाश डाला गया।यह पथ संचलन सरस्वती शिशु मंदिर से शुरू होकर गोला मुहल्ला, सोती चौराहा, कल्याणपुर, पटना चौराहा, कालीचौरा, मछली हट्टा, लेटाघाट और हनुमानगढ़ी से होते हुए वापस सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में समाप्त हुआ। मार्ग में कई स्थानों पर लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वयंसेवकों का स्वागत किया।समापन स्थल पर स्वयंसेवकों के लिए जलपान की व्यवस्था की गई थी। इस अवसर पर संघ के विभाग संचालक शेषनाथ सिंह, नगर संचालक गुलाब, बौद्धिक वक्ता सुशील, जिला कार्यवाह पवन, जिला प्रचारक दीपक, वेदवर्त, अमित, संजय, मनोज, रामदेव, ओमप्रकाश, शुभम, परमात्मा, सुरेंद्र धर्मराज, रजनीश चौरसिया, अशोक जायसवाल और उमेश सहित कई स्वयंसेवक मौजूद रहे। चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर भी उपस्थित थे।कार्यक्रम के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए थानाध्यक्ष सुनील राय भारी पुलिस बल के साथ तैनात रहे। इससे पूरा आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *