सर्वोदय इंटर कॉलेज में रोली का एवं नवयुग इंटर कॉलेज में महेश जायसवाल का हुआ स्वागत

Share

बहराइच ( मिहिपुरवा )l मिहींपुरवा  संघ लोक सेवा आयोग के परिणाम घोषित होते ही मिहींपुरवा कस्बे में खुशी की लहर दौड़ गई थी मालूम हो कि तहसील मिहीपुरवा क्षेत्र के तीन  छात्र-छात्राओं ने यूपीएससी की परीक्षा उत्तीर्ण की है जिसमें मिहींपुरवा कस्बे की रोली मद्धेशिया जो 497वीं रैंक में  तीन बार प्रयास करने पर चौथे चरण में उन्हें उपलब्धि प्राप्त हुई  तथा 590 वीं रैंक में नवयुग इंटर कॉलेज के छात्र महेश जायसवाल निवासी गौरा पिपरा को प्राप्त हुई l ऐसे में रोली मद्धेशिया के मिहींपुरवा घर आगमन पर सर्वोदय इंटर कॉलेज के प्रबंधक एवं प्रबंध समिति के तथा शिक्षकों ने कॉलेज में उनका गर्म जोशी के साथ स्वागत किया lread more:https://pahaltoday.com/book-fair-at-ravindralaya-charbagh-from-13th-grand-literary-cultural-events-and-competitions-to-be-held-for-ten-days/#google_vignette    परिजनों को फूल माला एवं अंग वस्त्र देकर उन्हें सम्मानित किया एवं रोली के लगातार पढ़ाई में उत्तम रहने की प्रशंसा की प्राचार्य सर्वोदय इंटर कॉलेज मनोज यादव ने बताया कि रोली मद्धेशिया शुरू से ही पढ़ने में तेज थी तथा संस्कार इसमें कूट-कूट कर भरा हुआ है यही कारण है की बेटी ने अच्छा मुकाम हासिल किया है मालूम हो की होली मद्धेशिया सर्वोदय इंटर कॉलेज की पूर्व छात्र है वही नवयुग इंटर कॉलेज में 590 वीं रैंक प्राप्त करने वाले महेश जायसवाल खाद्य निगम में सहायक महाप्रबंधक टेक्निकल है l परंतु नौकरी के साथ-साथ उन्होंने पढ़ाई जारी रखी जिसमें प्रथम बार में ही इनको यह उपलब्धि प्राप्त हुई है इस खुशी से पूरे कस्बे में रौनक छाई हुई है सभी इन दोनों छात्र-छात्राओं का गर्भ जोशी के साथ स्वागत संस्कार कर रहे हैं तथा परिवार जनों को बधाई दे रहे हैं l ऐसे में सर्वोदय इंटर कॉलेज के प्रबंध परमहंस मद्धेशिया, नवयुग इंटर कॉलेज के प्रबंधक प्रबंध समिति के अध्यक्ष योगेश प्रताप सिंह , प्राचार्य सुभाष वर्मा , मनोज यादव शिक्षक ओमकार मिश्रा एसपीबीपी इंटर कॉलेज के प्रबंधक अनिल कुशवाहा, छोटेलाल गुप्ता, रामप्रीत वर्मा, योगेंद्र मौर्य पिंटू , प्रेम प्रकाश सिंह सहित सैकड़ो की संख्या में लोगों ने दोनों छात्र-छात्राओं को फूल मालाओं से सम्मानित करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी। वही अभी एक छात्र अंशुल अग्रवाल निवासी उर्रा जिन्हें 799वीं रैंक प्राप्त हुई है उनका आगमन अभी  नहीं हो पाया है  परिजनों ने बताया कि इस वक्त वह तीर्थ यात्रा पर है लौटते मिहीपुरवा  आगमन पर उनका स्वागत किया जाएगा। कार्यक्रम में अनिल कुशवाहा ने बताया कि इन तीनों छात्रों के कामयाबी पर क्षेत्र में खुशी की लहर है तथा अन्य छात्रों को प्रेरणा मिल रही है इससे क्षेत्र में इस तरह की उपलब्धि प्राप्त होने पर अन्य छात्राओं छात्र-छात्राओं में शिक्षा ग्रहण करने का ग्राफ बढ़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *