भदोही। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी शैलेष कुमार ने अवगत कराया है कि राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तर प्रदेश द्वारा त्रिस्तरीय पंचायतों की निर्वाचक नामावली के वृहद पुनरीक्षण हेतु संशोधित कार्यक्रम जारी किया गया है। इसके अंतर्गत मतदाता सूचियों के अद्यतन एवं सुधार की कार्यवाही निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार संपादित की जाएगी।जारी कार्यक्रम के अनुसार, मतदाता सूचियों के कंप्यूटरीकरण के उपरांत मतदान केंद्रों/स्थलों का क्रमांकन, मतदेय स्थलों के वार्डों की मैपिंग, मतदाता क्रमांकन, SVN आवंटन, मतदाता सूची का डाउनलोडिंग एवं फोटो प्रतियों का कार्य 17 मार्च 2026 से 21 अप्रैल 2026 तक संपन्न कराया जाएगा। इसके उपरांत निर्वाचक नामावली का जनसामान्य के लिए अंतिम प्रकाशन 22 अप्रैल 2026 को किया जाएगा।read more:https://worldtrustednews.in/without-convenience-fee-the-file-does-not-move-even-an-inch-forward-harish-kapoor/ जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि निर्वाचन रजिस्ट्रेशन अधिकारी एवं सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रेशन अधिकारी अपने-अपने क्षेत्राधिकार में इस कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें तथा सभी संबंधित कार्यालयों के सूचना पट्टों पर भी इसे प्रदर्शित कराया जाए, जिससे आमजन को समय पर जानकारी प्राप्त हो सके।उन्होंने यह भी बताया कि वृहद पुनरीक्षण के दौरान पड़ने वाले सार्वजनिक अवकाश के दिनों में भी संबंधित कार्यालय खुले रहेंगे और निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कार्य संपादित किया जाएगा।